Daily Current Affairs In Hindi | 28 February 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. हाल ही में प्रारंभिक स्तन कैंसर का पता लगाने के लिए “सवेरा” कार्यक्रम किसके द्वारा शुरू किया गया है?
A. मध्यप्रदेश
B.हरियाणा
C. पश्चिम बंगाल
D. बिहार

 

Ans – B

  • हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सवेरा कार्यक्रम का उद्घाटन किया है।
  • उद्देश्य- इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान और रोकथाम करना है।
  • इसकी शुरुआत मेदांता फाउंडेशन ने गुड़गाँव में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से की थी।

  

Q.2. किस राज्य ने फरवरी 2024 में ‘मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935’ को निरस्त कर दिया है?
A. उत्तरप्रदेश
B.असम
C. उत्तराखंड
D. पंजाब

 

Ans – B

  • असम सरकार द्वारा मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को समाप्त कर दिया गया है।
  • असम कैबिनेट ने 23 फरवरी 2024 को इस कानून को रद्द करने की मंजूरी दे दी है।
  • इस कानून के खत्म होने के बाद राज्य की मुस्लिम महिलाओं को उत्पीड़न और शोषण से मुक्ति मिलेगी
  • इस अधिनियम से बाल विवाह को समाप्त करने में भी मदद मिलेगी।

 

Q.3. हाल ही में भारत की सबसे बड़ी रक्षा उपकरण प्रदर्शनी का आरंभ कहाँ हुआ है?
A. असम
B. आंध्रप्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. उत्तरप्रदेश

 

Ans – C

  • भारत की सबसे बड़ी रक्षा उपकरण प्रदर्शनी, डिफेंस एक्सपो, का आयोजन महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है।
  • उद्देश्य – आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत रक्षा बलों के लिए आवश्यक नवीनतम हथियारों का निर्माण देश में ही हो।

  

Q.4.  हाल ही में ‘पर्पल फेस्ट’ /’Purple Fest’ का आयोजन किसके लिए आयोजित किया गया है?
A.केंसर रोगी
B.दिव्यांगजनों
C.कुष्ठ रोगी
D. इनमें से सभी

 

Ans – B

  • हाल ही में राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में दिव्यांगों के लिए एक दिवसीय ‘पर्पल फेस्ट‘ का आयोजन किया गया है।
  • इसका आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया गया है।

Q.5. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस-2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
A. भारत
B. स्पेन
C. इटली
D. रूस

 

Ans – B

  • मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट है।
  • इस इवेंट को हर साल आयोजित किया जाता है।
  • इस इवेंट में दुनिया भर की दिग्गज टेक कंपनियां अपनी-अपनी नई टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करती है।
  • इस बार का मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस /(Mobile World Congress 2024) स्पेन के शहर बार्सिलोना में आयोजित किया जा रहा है।
  • आयोजन -26 फरवरी से 29 फरवरी तक
ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top