Daily Current Affairs In Hindi | 27 February 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. भारत का सबसे लंबा केबल-स्टे ब्रिज कौन-सा है?
A.सुदर्शन सेतु
B.अटल सेतु
C.हावड़ा ब्रिज
D. पंबन ब्रिज

Ans – A

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे केबल पुल ‘सुदर्शन सेतु’ / (Sudarshan Setu) का उद्घाटन किया है।
  • यह ब्रिज 2.32 किमी लंबा है जो ओखा और बेट द्वारका को जोड़ता है।
  • यह भारत का सबसे लंबा केबल-स्टे ब्रिज है.
  • ये पुल गुजरात के द्वारका में बना है।
  • इस ब्रिज के फुटपाथ के ऊपरी हिस्से पर सौर पैनल हैं जो एक मेगावाट बिजली पैदा करने में मदद करेंगे।

 

Q.2. सैफ अंडर-16 महिला चैंपियनशिप का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
A. भारत
B. बांग्लादेश
C. नेपाल
D. भूटान

 

Ans – C

  • सैफ अंडर-16 महिला चैंपियनशिप का आयोजन नेपाल में 1-10 मार्च के बीच किया जायेगा।
  • भारत 2018 और 2019 में सैफ अंडर-15 फॉर्मेट का विजेता रहा है।

 

Q.3. संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया जा रहा है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. जापान
C. यूरोप
D. श्रीलंका

Ans – B

  • हाल ही में भारतीय और जापानी थल सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ धर्म गार्जियन ‘ का पांचवां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है।
  • आयोजन-25 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक

Q.4. ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट ‘भारत टेक्स 2024’ का आयोजन कहां किया जा रहा है?
A. दिल्ली
B. मुंबई
C.दुबई
D. गांधीनगर

 

Ans -A

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली, भारत मंडपम में ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट ‘भारत टेक्स 2024’ (global textile event ‘Bharat Tex 2024’ ) का उद्घाटन किया है।
  • इस ग्लोबल इवेंट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है।
  • भारत टेक्स 2024’ का आयोजन 26-29 फरवरी, 2024 तक किया जा रहा है।

Q.5. स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड/Screen Actors Guild (SAG) अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता का अवार्ड किसने जीता
A.क्रिस्टोफर नोलन
B.रॉबर्ट डाउनी जूनियर
C.किलियन मर्फ़ी
D.डा’वाइन जॉय रैंडोल्फ

 

Ans – C

  • स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स में क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित ‘ओपेनहाइमर’ ने तीन अवार्ड हासिल किए हैं।
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता का अवार्ड ओपेनहाइमर में शानदार अभिनय के लिए किलियन मर्फ़ी (Cillian Murphy) को दिया गया है।
  • रॉबर्ट डाउनी जूनियर को सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
  • इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ फिल्म कलाकारों का पुरस्कार भी ओपेनहाइमर को मिला है।
ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top