Daily Current Affairs In Hindi | 29 February 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. चुनाव आयोग ने किसके साथ मिलकर ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान शुरू किया है?
A.गृह मंत्रालय
B.शिक्षा मंत्रालय
C.विदेश मंत्रालय
D.पंचायती राज मंत्रालय

 

Ans – B

  • युवाओं में मतदान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान शुरू किया है. 
  • इसके तहत 28 फरवरी से 6 मार्च के बीच उच्च शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाया जा रहा है.

 

Q.2. इसरो के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला किस राज्य में रखी गई?
A. केरल
B. ओडिशा
C. कर्नाटक
D.तमिलनाडु

 

Ans – D

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला रखी। 
  • इस प्रोजेक्ट पर 950 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह लगभग 2,233 एकड़ में बनाया जा रहा है और दो साल में चालू होने की उम्मीद है।

 

Q.3. आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
A. कंबोडिया
B. थाईलैंड
C.नेपाल
D.ब्राजील

 

Ans- B

  • आयुष मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर और थाईलैंड के थाई पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा विभाग ने आयुर्वेद और थाई पारंपरिक चिकित्सा में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह समझौता नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की 10वीं बैठक के दौरान हुआ।

 

Q.4. RBI द्वारा ‘वार्षिक वित्तीय साक्षरता’ सप्ताह का आयोजन कब से कब तक किया जा रहा है?
A. 26 फरवरी से 29 फरवरी
B. 26 फरवरी से 1 मार्च
C. 27 फरवरी से 2 मार्च
D.28 फरवरी से 3 मार्च

 

Ans – B

  • इस वर्ष की थीम “एक सही शुरुआत करें – वित्तीय रूप से स्मार्ट बनें” है।
  • वर्तमान में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास हैं।

 

Q.5. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लोकपाल के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. पिनाकी चंद्र घोष
B.कपिल सिब्बल
C.अजय माणिकराव खानविलकर
D.प्रशांत भूषण

 

Ans – C

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व SC जज जस्टिस अजय माणिकराव खानविलकर को लोकपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
  • न्यायमूर्ति खानविलकर ने 13 मई 2016 से 29 जुलाई 2022 तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।
ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top