Daily Current Affairs In Hindi | 1 April 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1.मार्च 2024 में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए विशेष प्रतिनिधि के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A.कमल किशोर
B. जगदीश चंद्र
C. गोपाल यादव
D. अमित सिन्हा

 

Ans – A

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारी कमल किशोर को चुना है। 
  • वर्तमान में कमल किशोर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में सचिव के पद पर हैं।
  • भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान, किशोर ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जी-20 कार्य समूह का नेतृत्व किया।

 

Q.2. हाल ही में, कल्याण चालुक्य राजवंश का 900 साल पुराना कन्नड़ शिलालेख किस राज्य में खोजा गया था?
A.तेलंगाना
B. उत्तरप्रदेश
C. मध्यप्रदेश
D. हिमांचल प्रदेश

 

Ans -A

  • कल्याण चालुक्य राजवंश का 900 साल पुराना कन्नड़ शिलालेख गंगापुरम, तेलंगाना में खोजा गया था।
  • चालुक्यों ने 6वीं से 12वीं शताब्दी तक मध्य भारत के दक्कन पठार पर शासन किया, जिसमें तीन अलग-अलग राजवंश शामिल थे: बादामी, कल्याणी और वेंगी
  • कल्याणी चालुक्य, मुख्य रूप से कन्नडिगा, अपनी राजधानी कल्याणी (आधुनिक बीदर जिला, कर्नाटक) से शासन करते थे।
  • तैलपा द्वितीय ने राष्ट्रकूट साम्राज्य के आधिपत्य के तहत कर्नाटक के
    बीजापुर जिले में तारदावडी पर शासन करते हुए साम्राज्य की स्थापना की।

 

Q.3. प्रत्येक वर्ष किस तिथि को ‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?
A.29 मार्च
B.30 मार्च
C.31 मार्च
D.1 अप्रैल

 

Ans -B

  • अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है ।
  • पहला ‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ 2023 में मनाया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र मानव निपटान कार्यक्रम द्वारा प्रत्येक वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस’ मनाया जाता है।

 

Q.4. मार्च 2024 में ‘अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया?
A.योगेश भट्ट
B.प्रोफेसर मीना चरंदा
C.सविता पुंडीर
D. रानी शर्मा

Ans -B

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज (Kalindi College, Delhi University) की प्रिंसिपल प्रोफेसर मीना चरंदा (Meena Charanda)
  • को वर्ष 2024 का ‘अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति पुरस्कार‘ दिया गया।
  • प्रोफेसर मीना चरंदा को यह सम्मान शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया है।
  • 30 मार्च, 2024 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम में प्रोफेसर चरंदा को यह सम्मान प्रदान किया गया।

 

Q.5.  ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के रूप में भारत के ‘गवर्नमेंट ई-मार्केट’ (GeM) पोर्टल की दुनिया में कौन सी रैंक है?
A.पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा

 

Ans – C

  • भारत का ‘गवर्नमेंट ई-मार्केट’ /India’s ‘Government e-Market’ (GeM) पोर्टल दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है।
  • पहला स्थान-Korea’s On-Line e-Procurement System (KONEPS)
  • दूसरा स्थान- Singapore’s GeBIZ.
  • तीसरा स्थान- भारत Government e-Market (GeM) Portal:
  • GeM को कई सरकारी विभागों और संगठनों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की खरीद की सुविधा के लिए वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया था।
  • यह भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है।
  • GeM सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वायत्त निकायों और अन्य संगठनों के लिए खुला है।
  • वर्तमान में दक्षिण कोरिया का KONEPS दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।
  • CEO of India’s ‘Government e-Market’ (GeM) portal- PK Singh(Prashant Kumar Singh)
ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top