Daily Current Affairs In Hindi | 6 March 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. हाल ही में भारतीय फार्मा मानकों को मान्यता देने वाला पहला स्पेनिश-भाषी देश कौन बना है?
A. मॉरीशस
B. जापान
C.निकारागुआ
D. सूरीनाम

 

Ans – C

  • निकारागुआ भारतीय फार्माकोपिया को मान्‍यता देने वाला विश्‍व का पहला स्‍पेनिश-भाषी देश बन गया है।
  • भारत और निकारागुआ ने दवाइयों के विनि‍यमन के क्षेत्र में सहयोग के बारे में फार्माकोपिया से संबंधित एक सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किए हैं।
  • निकारागुआ में भारत के राजदूत सुमित सेठ और निकारागुआ के स्वास्थ्य मंत्री मार्था रेइस ने इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
  • भारतीय फार्माकोपिया आयोग केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्‍था है, जिसे देश में औषधियों के मानक तय करने के लिए बनाया गया है।
  • Indian Pharmacopoeia (IP) ​​का पहला संस्करण 1955 में प्रकाशित हुआ था और Indian Pharmacopoeia (IP) का नवीनतम नौवां संस्करण 2022 में प्रकाशित हुआ था।
  • Indian Pharmacopoeia (IP) को 6 देशों – अफगानिस्तान, घाना, नेपाल, मॉरीशस सूरीनाम और निकारागुआ द्वारा मान्यता दी गई है।

Q.2. देश में तेंदुओं की सर्वाधिक संख्या कौनसे राज्य में है?
A. महाराष्ट्र
B. मध्यप्रदेश
C. पंजाब
D. उत्तराखंड

 

Ans -B

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु
    परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 29 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में भारत
    में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की है।
  • रिपोर्ट से पता चला है कि देश में तेंदुओं की सर्वाधिक संख्या 3907 मध्यप्रदेश में है।
  • इसके बाद महाराष्ट्र में 1985, कर्नाटक में 1,879 और तमिलनाडु में 1,070 हैं।

Q.3. विश्व वन्यजीव दिवस/World Wildlife Day कब मनाया जाता है?
A.3 मार्च
B.4 मार्च
C.5 मार्च
D.6 मार्च

 

Ans – A

  • विश्व वन्यजीव दिवस हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है।
    उद्देश्य – दुनिया भर में वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  • विश्व वन्यजीव दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित किया गया था।
  • World Wildlife Day Themes 2024 – “Connecting People and Planet: Exploring Digital Innovation in Wildlife Conservation
  • शुरुआत – 2014

 

Q.4.  ‘वैश्विक जैन शांति राजदूत’ से किसे सम्मानित किया गया है?
A.आचार्य लोकेश मुनि
B.आचार्य राम मुनि
C. आचार्य अनुपम
D. इनमें से सभी

 

Ans – A

  • अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन मुनि आचार्य लोकेश को ‘वैश्विक जैन शांति राजदूत’ के रूप में सम्मानित किया गया है।
  • समारोह कर्नाटक के हुबली वरूर में किया गया है, जिसका आयोजन जैन तीर्थ केंद्र, नवग्रह तीर्थ क्षेत्र द्वारा किया गया है।
  • देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा जैन मुनि को सम्मानित किया गया है।

Q.5. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में सर्वाधिक पदक किसने जीते है?
A.जैन यूनिवर्सिटी (कर्नाटक)
B.चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
C.लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
D.नानक देव यूनिवर्सिटी

 

Ans -B

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कुल 71 पदक (32 स्वर्ण, 18 रजत और 21 कांस्य) के साथ KIUG 2023 की पदक तालिका में शीर्ष पर रही।
  • 19 फरवरी 2024 को, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुवाहाटी, असम के सरुसजाई स्टेडियम में किया गया था।
  • शुभंकर: अष्टलक्ष्मी( एक तितली है)

ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top