Daily Current Affairs In Hindi | 5 March 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. अदिति योजना’ निम्न में से किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
A. स्वास्थ्य क्षेत्र
B.स्पेस टेक्नोलॉजी
C.रक्षा क्षेत्र
D. शिक्षा क्षेत्र

 

Ans – C

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में डेफकनेक्ट/DefConnect 2024 के दौरान महत्वपूर्ण और रणनीतिक रक्षा प्रौद्योगिकियों में नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए ‘अदिति योजना’ (ADITI scheme) की शुरुआत की।
  • योजना के तहत, स्टार्ट-अप रक्षा प्रौद्योगिकी में अपने अनुसंधान, विकास और नवाचार प्रयासों के लिए 25 करोड़ रुपये तक की अनुदान सहायता प्राप्त करने के पात्र होंगे।
  • 2023-24 से 2025-26 की अवधि के लिए इस योजना के तहत 750 करोड़ रुपये आवंटित किये गए है।

 

Q.2. ग्लोबल रिसोर्सेज आउटलुक रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की जाती है?
A.UNEP
B.World Bank
C.NITI Aayog
D.World Economic Forum

 

Ans – A

  • Global Resources Outlook 2024 report केन्या के नैरोबी में United Nations Environment Program (UNEP) मुख्यालय में Sixth United Nations Environment Assembly (UNEA-6) के दौरान लॉन्च की गई है।
  • यह United Nations Environment Program (UNEP) के अंतर्राष्ट्रीय संसाधन पैनल की प्रमुख रिपोर्ट है।
  • UNEP संयुक्त राष्ट्र के तहत पर्यावरणीय मुद्दों पर प्रतिक्रियाओं के समन्वय के लिए जिम्मेदार है।

 

Q.3. एक्सरसाइज ‘समुद्र लक्ष्मण’ भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया?
A. श्रीलंका
B. मलेशिया
C.इंडोनेशिया
D. जापान

 

Ans – B

  • ‘समुद्र लक्ष्मण’ (Samudra Laksamana) अभ्यास हाल ही में विशाखापत्तनम के तट पर भारत और मलेशियाई नौसेना के बीच आयोजित किया गया।
    यह भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास है।
  • यह इस अभ्यास का तीसरा संस्करण था।
  • समुद्री अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण‘ का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक विशाखापट्टनम में हुआ।
  • संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य नौसेनाओं के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

  • इस समुद्री अभ्यास में भारत की ओर से भारतीय नौसेना के जहाज किल्टन ने भाग लिया था।
  • जबकि मलेशिया की ओर से रॉयल मलेशियाई जहाज केडी रूल्स ने इस अभ्यास में भाग लिया।


Q.4. केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आयुष-ICMR उन्नत केंद्र का शुभारंभ कहां किया?

A. नई दिल्ली
B.अहमदाबाद
C.कोलकाता
D.चेन्नई

 

Ans -A

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में एम्स में एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए आयुष-आईसीएमआर/Indian Council of Medical Research (ICMR) उन्नत केंद्र का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्देश्य पारंपरिक भारतीय ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा दोनों का एक साथ उपयोग करके रोगियों को समग्र स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है।

Q.5. हाल ही में ‘ओशन ग्रेस’ नामक ASTDS टग का उद्घाटन किसने किया?
A. राजनाथ सिंह
B.अमित शाह
C. अनुराग ठाकुर
D.सर्बानंद सोनोवाल

 

Ans – D

  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में 60T Bollard Pull Tug and Medical Mobile Unit  का उद्घाटन किया है।
  • Ocean Grace, made-in-India ASTDS tug (बड़े जहाजों को खिंचने वाली छोटी नाव) है जिसे Cochin Shipyard Limited ने तैयार किया है।
  • इसका विकास Green Tug Transition Program (GTTP) के तहत किया गया है।
ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top