Daily Current Affairs In Hindi | 16 February 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. गुप्तेश्वर फारेस्ट किस राज्य में है, जिसे राज्य के बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में नामित किया गया है?
A. तमिलनाडु
B.केरल
C.ओडिशा
D.कर्नाटक

Ans – C

  • ओडिशा राज्य सरकार ने हाल ही में गुप्तेश्वर फारेस्ट (Gupteswar forest) को राज्य के चौथे बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में नामित किया।
  • ओडिशा जैव विविधता बोर्ड के अनुसार, यह क्षेत्र 608 जीव प्रजातियों का निवास स्थल है।
  • गुप्तेश्वर फारेस्ट ओडिशा के कोरापुट जिले में स्थित है.

 

Q.2. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने हाल ही में किस देश के रेसलिंग फेडरेशन का निलंबन रद्द कर दिया है?
A.भारत
B.पाकिस्तान
C.श्रीलंका
D.मलेशिया

 

Ans -A

  • United World Wrestling ने हाल ही में भारतीय कुश्ती महासंघ /Wrestling Federation of India (WFI) का निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा लिया है।
  • यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने पिछले साल 23 अगस्त को WFI को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था क्योंकि कुश्ती महासंघ तय समय पर चुनाव कराने में विफल रहा था।

 

Q.3. भारत किस द्वीप समूह पर नया नेवल बेस स्थापित करने जा रहा है?
A. मिनिकॉय
B. अगत्ती
C. a और b दोनों
D.इनमें से कोई नहीं

 

Ans – C

  • भारत सरकार ने लक्षद्वीप के अगत्ती और मिनिकॉय द्वीपों पर अपने नेवल बेस स्थापित करने जा रहा है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4-5 मार्च को मिनिकॉय में इसका उद्घाटन करेंगे।
  • भारत ने इस क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है।
  • मिनिकॉय द्वीप नौ डिग्री चैनल पर स्थित हैं. मिनिकॉय द्वीप मालदीव से मात्र 524 किलोमीटर दूर है।

 

Q.4. हाल ही में ‘काजी नेमू’ को किस राज्य के राजकीय फल के रूप में मान्यता दी गयी है?
A.असम
B.मेघालय
C.नगालैंड
D.अरुणाचल प्रदेश

 

Ans – A

  • ‘काजी नेमू’ (Kaji Nemu) को असम के राजकीय फल के रूप में मान्यता दी गयी है। 
  • यह नींबू की किस्म का एक फल है।
  • काजी नेमू को पहले ही जीआई टैग मिल चुका है।

 

Q.5. जनवरी महीने के लिए ICC Men’s ‘Player of the Month’ का award किसने जीता?
A.ओली पोप
B.शमर जोसेफ
C.जोश हेजलवुड
D.जसप्रीत बुमराह

 

Ans – B

ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top