Daily Current Affairs In Hindi | 13 April 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस (International Day of Human Spaceflight ) कब मनाया जाता है?
A.11 April
B.12 April
C.13 April
D. 14 April



Ans – B

  • अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस हर साल 12 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह दिन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति यूरी गगारिन के सम्मान में मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी।
  • 12 अप्रैल, 1961 को सोवियत संघ के यूरी गगारिन अंतरिक्ष में पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • theme of International Day for Human Space Flight 2024-Encouraging scientific curiosity
  • प्रथम मानव जिसने अंतरिक्ष की यात्रा की थी-यूरी गगारिन (Yuri Gagarin)
  • प्रथम महिला जिसने अंतरिक्ष की यात्रा की थी-वेलेंटीना टेरेश्कोवा (Valentina Tereshkova)-1963

Q.2. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
A.भारत
B.ईरान
C.किर्गिस्तान
D.चीन



Ans – C

  • 20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024, 11 से 16 अप्रैल 2024 तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक (Bishkek, the capital of Kyrgyzstan) में आयोजित की जा रही है।
  • 11 अप्रैल 2024 को 20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 के पहले दिन भारतीय पुरुष पहलवानों ने तीन पदक, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।

Q.3. यूएस-इंडिया टैक्स फोरम का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
A. तरुण बजाज
B.आकाशदीप गोयल
C.राजेश तनेजा
D.विनय कुमार सिन्हा



Ans – A

  • यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम /US-India Strategic and Partnership Forum (USISPF) ने पूर्व राजस्व सचिव और आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव तरुण बजाज को यूएस-इंडिया टैक्स फोरम (US-India Tax Forum) का प्रमुख नियुक्त किया है।
  • 1988 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी, तरुण बजाज (1988 batch Haryana cadre IAS officer, Tarun Bajaj)  ने राजस्व सचिव (Revenue Secretary)  के रूप में कार्य किया है।
  • यूएस-इंडिया टैक्स फोरम आधिकारिक तौर पर 25 फरवरी, 2020 को लॉन्च किया गया था।

Q.4.  टी20 क्रिकेट में 7,000 या अधिक रन बनाने वाले आठवें भारतीय कौन बन गए हैं?
A.हार्दिक पंड्या
B.केएल राहुल
C.ईशान किशन
D.सूर्य कुमार यादव



Ans – D

Q.5. भारतीय नौसेना के लिए फ्लीट सपोर्ट जहाजों का पहला स्टील कटिंग समारोह कहाँ आयोजित किया गया था?
A.मुंबई
B.अहमदाबाद
C. कटक
D. विशाखापत्तनम



Ans – D

  • रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने (Defence Secretary Giridhar Aramane) ने हाल ही में विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में भारतीय नौसेना के लिए फ्लीट सपोर्ट शिप्स /Fleet Support Ships (FSS)  की पहली स्टील कटिंग की अध्यक्षता की।

ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top