Daily Current Affairs In Hindi | 11 March 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. पहला ‘राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार’ 2024 किसके द्वारा प्रदान किया गया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. द्रोपदी मुर्मू
C. अमित शाह
D. नितिन गडकरी

 

Ans -A

  • प्रथम ‘राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार’ 2024 के अंतर्गत 23 विजेताओं का चयन किया गया था।
  • राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है।

Q.2. चौथी महिला नीति का अनावरण किसके द्वारा किया गया है?
A. तमिलनाडु
B. असम
C. महाराष्ट्र
D. गोआ

 

Ans – C

  • हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की चौथी महिला नीति का अनावरण किया है।
  • महाराष्ट्र राज्य की पहली महिला नीति 1994 में, दूसरी 2001 में और तीसरी 2014 में घोषित की गई थी।

यह नीति आठ सिद्धांतों पर केंद्रित है –

  1. स्वास्थ्य, पोषण और भलाई
  2. शिक्षा और कौशल
  3. यौन और लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करना
  4. लिंग-उत्तरदायी आजीविका वृद्धि
  5. लिंग-समावेशी बुनियादी ढाँचा
  6. लिंग-उत्तरदायी शासन और राजनीतिक भागीदारी
  7. लिंग-संवेदनशील प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन – आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन
  8. महिलाओं और लड़कियों के लिए विशेष खेल नीति।

 

Q.3. मार्च 2024 में ‘IAA Golden Compass Award’ से किसे सम्मानित किया गया है?
A. धीरज सिंह
B.श्रीनिवासन स्वामी
C. डॉ शशि थरूर
D. नरेंद्र मोदी

Ans – B

  • श्रीनिवासन स्वामी को मार्च 2024 में इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन /International Advertising Association से ‘IAA Golden Compass Award’ मिला है।
  • श्रीनिवासन स्वामी RK Swamy Limited में अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर हैं।
  • उन्हें सुंदर स्वामी के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह पुरस्कार पहली बार किसी भारतीय औद्योगिक नेता को दिया गया है।
  • श्रीनिवासन स्वामी को मलेशिया के पेनांग में आयोजित 45वें IAA वर्ल्ड कांग्रेस में IAA गोड्डन कम्पास अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • श्रीनिवासन स्वामी को पेनांग के गवर्नर तुन अहमद फ़ूजी अब्दुल रजाक ने पुरस्कार प्रदान किया।
  • ‘IAA Golden Compass Award’ – यह पुरस्कार उन दिग्गजों को सम्मानित करता है जिन्होंने मार्केटिंग, विज्ञापन और मीडिया उद्योगों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • यह पुरस्कार छह अलग-अलग श्रेणियों में दिया जाता है-
  • IAA चैंपियन पुरस्कार
  • IAA यंग लीडर अवार्ड
  • IAA मानद आजीवन सदस्य
  • IAA कार्यकारी निदेशक पुरस्कार
  • IAA चैप्टर उत्कृष्टता पुरस्कार
  • IAA गोल्डन कम्पास पुरस्कार

 

Q.4. भारतीय तटरक्षक बल द्वारा किस देश के साथ ‘सी डिफेंडर्स-2024’/‘Sea Defenders-2024’ का आयोजन किया जा रहा है?
A.फ्रांस
B.जर्मनी
C.रूस
D. संयुक्त राज्य अमेरिका

 

Ans -D

  • भारतीय तटरक्षक बल द्वारा द्विपक्षीय
    सहयोग को मजबूत करने के लिए अमेरिकी तटरक्षक बल के साथ संयुक्त अभ्यास ‘सी
    डिफेंडर्स-2024’ का अयोजन किया जा रहा है।
  • यह संयुक्त अभ्यास 09-10 मार्च 2024 को पोर्ट ब्लेयर के तट पर आयोजित किया जा रहा है।
  • Sea Defenders-2024: यह भारतीय तटरक्षक बल और संयुक्त राज्य अमेरिका तटरक्षक बल के बीच एक संयुक्त अभ्यास है ।
  • अभ्यास समुद्री डकैती और असममित खतरों पर केंद्रित होगा , जिसमें वाणिज्यिक
    व्यापारी यातायात पर नकली ड्रोन हमले, संयुक्त समुद्री खोज और बचाव
    अभियान, प्रमुख अग्निशमन, समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया और नशीली दवाओं के
    निषेध अभ्यास शामिल हैं।
  • इस कार्यक्रम में आपातकालीन स्थितियों में तत्परता बढ़ाने के लिए एक सिम्युलेटेड चिकित्सा निकासी भी देखी जाएगी।
  • भारतीय तटरक्षक बल /Indian Coast Guard (ICG): यह एक सशस्त्र बल है जो भारत
    के समुद्री हितों की रक्षा करता है और समुद्री कानून को लागू करता है।
  • यह रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली.

 

Q.5.  ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान अभियान’ कहाँ आयोजित किया गया?
A. उत्तरप्रदेश
B. बिहार
C. राजस्थान
D. मध्यप्रदेश

 

Ans -C

  • गणतंत्र के रूप में भारत के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 9 मार्च को राजस्थान के बीकानेर में हमारा संविधान, हमारा सम्मान अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
  • इस आयोजन का उद्देश्य हमें भारत के संविधान में उल्लिखित सिद्धांतों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की याद दिलाना और उन मूल्यों का जश्न मनाना है जो हमें एक राष्ट्र के रूप में एक साथ लाते हैं।

ए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top