Daily Current Affairs In Hindi | 19 July 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. मानवता के लिए 2024 गुलबेंकियन पुरस्कार (Gulbenkian Prize for Humanity) किसने जीता है?
A.आंध्रप्रदेश
B. हिमांचल प्रदेश
C.हरियाणा
D. पंजाब



Ans – A

  • आंध्र प्रदेश सामुदायिक प्रबंधित प्राकृतिक खेती /Andhra Pradesh Community Managed Natural Farming (APCNF) ने मानवता के लिए 2024 का गुलबेंकियन पुरस्कार जीता है।
  • उन्हें वैश्विक खाद्य सुरक्षा, जलवायु लचीलापन और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
  • आंध्र प्रदेश सरकार ने 2016 में अपनी रयथु साधिकारा संस्था योजना के माध्यम से आंध्र प्रदेश सामुदायिक प्रबंधित प्राकृतिक खेती (एपीसीएनएफ) का शुभारंभ किया ।
  • APCNF की शुरुआत छोटे किसानों को व्यापक रूप से प्रचलित रासायनिक रूप से सघन खेती के बजाय प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी।
  • मानवता के लिए गुलबेंकियन पुरस्कार की स्थापना 2020 में पुर्तगाल के कैलोस्टे गुलबेंकियन फाउंडेशन द्वारा की गई थी।

 

Q.2. शिक्षा मंत्रालय ने किसके सहयोग से अस्मिता परियोजना शुरू की है?
A.UGC
B.Policy Commission
C. Ministry of Agriculture
D. None of these



Ans – A

  • शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग /University Grants Commission (UGC) ने हाल ही में अस्मिता परियोजना का अनावरण किया।
  • जिसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं में शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाना है। अस्मिता परियोजना अगले पाँच वर्षों में भारतीय भाषाओं में 22,000 पुस्तकें विकसित करने की पहल है।



Q.3. हाल ही में डॉ. जयशंकर ने किस देश में मित्रता के प्रतीक के रूप में मैत्री उद्यान का उद्घाटन किया?
A. जर्मनी
B. श्रीलंका
C.मॉरीशस
D. नेपाल



Ans – C

  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पोर्ट लुइस में भारत-मॉरीशस मैत्री उद्यान का उद्घाटन किया और वहां एक पौधा लगाया।
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ की उपस्थिति में मॉरीशस के ग्रैंड बोइस में भारत के बाहर पहले जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया।
  • जन औषधि केन्द्र पर सस्ती जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।

 

Q.4. अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?
A.15 जुलाई
B.16 जुलाई
C.17 जुलाई
D. 18 जुलाई



Ans -C

  • हर साल 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्याय के लिए पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना संधि के दिन को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है।



Q.5. किस राज्य सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए ‘लड़का भाऊ’ योजना की घोषणा की है?
A. उत्तराखंड
B. गुजरात
C.महाराष्ट्र
D. हिमांचल प्रदेश



Ans – C

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 17 जुलाई 2024 को राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना ‘लड़का भाऊ’ की घोषणा की।
  • लड़का भाऊ योजना बेरोजगार पुरुष युवाओं के लिए नौकरी प्रशिक्षण और वजीफा योजना है।

 

ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top