Daily Current Affairs In Hindi | 8 February 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1.  हाल ही में आपदा चेतावनी डिवाइस नीतीश किसने लॉन्च किया है?
A .बिहार
B. झारखंड
C.पंजाब
D. तमिलनाडु

 

Ans – A

  • बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Bihar State Disaster Management Authority) ने नीतीश (Novel Initiative Technological Intervention for Safety of Humanlives – NITISH) डिवाइस लॉन्च किया है।
  • यह तकनीक विशेष रूप से तड़ित (lightning), बाढ़, ग्रीष्म लहर (Heatwaves) और शीतलहर (Coldwaves) को लक्षित करती है।
  • NITISH डिवाइस को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology- IIT), पटना के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है।
  • यह उपकरण बिहार मौसम विज्ञान सेवा केंद्र (Bihar Meteorological Service Centre) से संबद्ध है, जो वास्तविक समय/रियल टाइम और सटीक मौसम संबंधी अलर्ट सुनिश्चित करता है।
  • NITISH डिवाइस आकाशीय बिजली गिरने या बाढ़ आने से आधे घंटे पहले अपने उपयोगकर्त्ताओं को अलर्ट देगा।
  • किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, इस उपकरण को वाटरप्रूफ बनाया गया है, ताकि यह मौसम की विभिन्न स्थितियों में सुचारू ढंग से कार्य कर सके।

Q.2.  किस भारतीय तीरंदाज को विश्व तीरंदाज द्वारा World Archery Breakthrough Archer of 2023 Award दिया गया है?
A. अदिती गोपीचंद
B. ज्योति सुरेखा वेन्नम
C. परनीत कौर
D.नितिन अग्रवाल

 

Ans – A

  • अदिती गोपीचंद को विश्व तीरंदाजी द्वारा ब्रेकथ्रू आर्चर ऑफ द ईयर 2023 का पुरस्कार मिला है.
  • आदिती ने पिछले साल 2023 में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
  • अदिती गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार -2023 से सम्मानित किया गया था।
  • 2023 जर्मनी में आयोजित विश्व तीरंदाजी चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाडी बनी।

  • 2023 में आयरलैंड में आयोजित विश्व तीरंदाजी युवा चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी।

Q.3.  अंतरिक्ष रोबोट “व्योमित्र” ISRO के किस मिशन से सम्बंधित है?
A.मिशन गगनयान
B.सूर्य मिशन
C. चंद्रयान
D. मंगल मिशन

 

Ans – A

  • मिशन गगनयान भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है। 
  • गगनयान को ISRO द्वारा 2025 में प्रक्षेपित किया जाएगा।
  • ‘व्योममित्र’ शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों ‘व्योम’ और ‘मित्र’ से मिलकर बना है, जिसका अर्थ अंतरिक्ष एवं मित्र है।

Q.4.  हाल ही में तेलंगाना के सीताम्मा लोड्डी में किस काल के शैल चित्रों की खोज की गई है?
A.पूरापाषाण काल
B. नवपाषाण काल
C.मध्यपाषाण काल
D.इनमें से सभी

 

Ans – C

  • हाल ही में रविंदर रेड्डी और डॉ. मुरलीधर रेड्डी ने तेलंगाना के सीताम्मा लोड्डी में मध्यपाषाण काल के शैल चित्रों की खोज की है।

Q.5.  सुबिका पेंटिंग्स /Subika Paintings का सम्बंध किस राज्य से है?
A. उत्तरप्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. मणिपुर
D. कर्नाटक

 

Ans – C

  • मणिपुर की सुबिका पेंटिंग विलुप्त होने की कगार पर है।
  • सुबिका पेंटिंग विलुप्त होने का कारण – कला के बारे में जागरूकता में कमी आना।
  • सुबिका पेंटिंग, जो मणिपुर के मैतेई समुदाय से सम्बंधित है।
ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top