Daily Current Affairs In Hindi | 25 January 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1.  हाल ही में किसे भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है?
A.कर्पूरी ठाकुर
B. रामभद्राचार्य
C. बालकृष्ण दोषी
D. सिवानी नायक

 

Ans -A

  • जनवरी 2024 में ,सरकार ने स्‍वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को 49वें भारत रत्न (मरणोपरांत) पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 
  • कर्पूरी ठाकुर मरणोपरांत यह पुरस्कार पाने वाली 17वीं शख्सियत हैं।
  • वर्ष 1954 में स्थापित, भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
  • यह विज्ञान, कला, साहित्य और सर्वोच्च स्तर की सार्वजनिक सेवा की मान्यता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की असाधारण सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
  • जनवरी 1954 में घोषित मूल क़ानून में इस पुरस्कार को मरणोपरांत प्रदान करने की अवधारणा नहीं थी।
  • इस मानदंड को वर्ष वर्ष 1966 में बदल दिया गया था।
  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ. सी.वी. रमन, और चक्रवर्ती राजगोपालाचारी वर्ष 1954 में भारत रत्न पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता थे।
  • सचिन तेंदुलकर पहले खिलाड़ी और सबसे कम उम्र में भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं।

Q.2. हाल ही में एशियाई मैराथन चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय कौन बने हैं?
A.गोपी थोनाकल
B. मान सिंह
C.आयुष शर्मा
D.पुष्पेंद्र सिंह

 

Ans -B

  • भारत के मान सिंह ने हांगकांग में एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीता।
  • मान सिंह एशियाई मैराथन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।
  • 2017 में एशियाई मैराथन चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष गोपी थोनाकल थे

 

Q.3.  हाल ही में सोरय्या उपग्रह को किसने लॉन्च किया है?
A. भारत
B. इंडोनेशिया
C. ईरान
D. युरोप

 

Ans – C

Q.4.  हाल ही में भारत की यात्रा पर आए संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78 वें सत्र के अध्यक्ष कौन है?
A.एंटोनियो गुटेरेस
B.डेनिस फ्रांसिस
C.अजय बग्गा
D.रुचिरा कंबोज

 

Ans – B

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांसिस महाराष्ट्र की गणतंत्र दिवस परेड में राजकीय अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

Q.5.  कानून और न्याय मंत्रालय भारत के संविधान में निहित सिद्धान्तों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के लिए कौनसा अभियान प्रारंभ करेगा?
A.हमारा संविधान, हमारा सम्मान’
B. ‘संविधान का सम्मान’
C. ‘संविधान को पढ़ो ओर जियो’
D. ‘संविधान पढ़ो ओर पढ़ाओ

 

Ans – A

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय गणतंत्र के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में वर्ष भर चलने वाले अखिल भारतीय ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान‘ अभियान का शुभारंभ किया है।
ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top