Daily Current Affairs In Hindi | 3 August 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. चौथा राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन 2024 (4th National Hindi Science Conference 2024) कहाँ आयोजित किया गया था ?
A. महाराष्ट्र
B. मध्यप्रदेश
C. केरल
D. तमिलनाडु



Ans – B

  • राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन 2024 का चौथा संस्करण 30 और 31 जुलाई 2024 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया था।
  • सम्मेलन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आयुर्वेद, इंजीनियरिंग और विज्ञान संचार के विविध विषयों पर छह सत्र आयोजित किए गए।
  • राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन 2024 के आयोजक:Council of Scientific and Industrial Research-Advanced Materials and Processes Research Institute (CSIR-AMPRI), Bhopal.
  • चौथे राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन 2024 का विषय : “अमृतकाल में राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना का उन्नयन” था।

Q.2. हाल ही में ‘यंग भारत ओलंपियाड’ (YBO) का शुभारंभ हुआ है?
A.मध्यप्रदेश
B. उत्तरप्रदेश
C. केरल
D. सिक्किम



Ans – B

  • उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले में 2 अगस्त को ‘यंग भारत ओलंपियाड’ (YBO) का शुभारंभ हुआ है।
  •  यंग भारत ओलंपियाड (YBO) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, जो छात्रों में शैक्षिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। 
  • यह ओलंपियाड विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है।

Q.3. 2000 मेगावाट का शरावथी हाइड्रो-पंप भंडारण संयंत्र किस राज्य में विकसित किया जा रहा है?
A. उत्तरप्रदेश
B. हिमांचल प्रदेश
C.कर्नाटक
D. बिहार



Ans – C

  • केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने हाल ही में देश में दो हाइड्रो-पंप भंडारण संयंत्रों को मंजूरी दी है। एक हाइड्रो-पंप भंडारण संयंत्र कर्नाटक में और दूसरा ओडिशा में बनाया जाएगा।
  • 2000 मेगावाट का शरावथी हाइड्रो-पंप भंडारण संयंत्र कर्नाटक के शिमोगा जिले में शरावथी नदी पर विकसित किया जा रहा है।
  • 2000 मेगावाट की शरावथी परियोजना देश की सबसे बड़ी पंप भंडारण बिजली उत्पादन इकाई होगी।

Q.4. भारत सरकार के किस मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ डोनर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं?
A.संस्कृति मंत्रालय
B.आयुष मंत्रालय
C.गृह मंत्रालय
D.ग्रामीण विकास मंत्रालय



Ans – B


Q.5. राज्यपालों के 52वें सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की?
A. नरेंद्र मोदी
B. द्रौपदी मुर्मू
C. राजनाथ सिंह
D. नितिन गडकरी



Ans – B

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2 अगस्त 2024 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के 52वें सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  •  राज्यपालों का 51वां सम्मेलन 2021 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था, और इसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने की थी।
  • अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू प्रथम बार राज्यपालों के सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही हैं।
  • राज्यपालों का पहला सम्मेलन 1949 में राष्ट्रपति भवन जिसे उस समय गवर्नमेंट हाउस कहा जाता था, में आयोजित किया गया था। इसकी अध्यक्षता भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने की थी।

ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top