Daily Current Affairs In Hindi | 10 January 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1.  हाल ही में बिम्सटेक महासचिव पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय अधिकारी कौन बने हैं?
A.इंद्रमणि पांडे
B. रमेश कुमार
C. महेश दत्त
D. गोपाल राय

 

Ans – A

  • इंद्रमणि पांडे को ‘Bay of Bengal Initiative for Multi Sectoral Technical and Economic Cooperation’ (BIMSTEC) के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  • इंद्रमणि पांडे पहले भारतीय हैं, जो बिम्सटेक के महासचिव का पद संभालेंगे।
  • पांडे बिम्सटेक महासचिव के रूप में कार्यरत भूटान के तेनजिन लेकफेल का स्थान लेंगे।
  • बिम्सटेक 7 देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसमें दक्षिण एशिया के पांच देश- भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया के दो देश- म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं।
  • बिम्सटेक का गठन वर्ष 1997 में किया गया था।
  • इसका सचिवालय बांग्लादेश की राजधानी ढाका में है।

 

Q.2. गोल्डन ग्लोब्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-मोशन पिक्चर का अवार्ड किसे मिला?
A.सिलियन मर्फी
B.क्रिस्टोफर नोलन
C. मैथ्यू मैकफैडेन
D. लुडविग गोरानसन

 

Ans – B

  • सुपरहिट फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन को गोल्डन ग्लोब्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-मोशन पिक्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • गोल्डन ग्लोब्स का 81वां संस्करण कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आयोजित किया गया।
  • वहीं मोशन पिक्चर, ड्रामा कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड ‘सिलियन मर्फी‘ को दिया गया।

 

Q.3.  हाल ही में भारत की पहली अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद की बैठक कहाँ प्रारम्भ हुई है?
A.चंडीगढ़
B.कोलकाता
C. गांधीनगर
D. दिल्ली

 

Ans – B

Q.4.  हाल ही में कुम्भ मेले के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा मेला गंगासागर मेला कहाँ शुरू हुआ है?
A. हरियाणा
B. उत्तरप्रदेश
C. गोआ
D. पश्चिम बंगाल

 

Ans -D

  • गंगा सागर मेला भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में सागरद्वीप (सागर द्वीप) पर मनाया जाने वाला एक धार्मिक त्योहार है।
  • गंगा सागर मेला भारत के कुम्भ मेले के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेला है।

 

Q.5.  हाल ही में 10 वीं शताब्दी का कदंब शिलालेख कहाँ खोजा गया है?
A. महाराष्ट्र
B. तमिलनाडु
C. गोआ
D. असम

 

Ans -C

  • गोवा के काकोडा में महादेव मंदिर में 10वीं शताब्दी का एक शिलालेख पाया गया है।
  • कदंब अभिलेख की भाषा – कन्नड़ और संस्कृत
ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top