Daily Current Affairs In Hindi | 10 February 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी/(International Energy Agency- IEA) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में शीर्ष देश कौन सा है?
A. भारत
B. चीन
C. युरोप
D. अमेरिका

 

Ans – B

  • नवीकरणीय ऊर्जा – यह ऐसी ऊर्जा है जो प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर करती है। 
  • यह कभी भी समाप्त नहीं हो सकती है और इसे लगातार नवीनीकृत किया जाता है।

इसमें शामिल है:

  • वायु ऊर्जा
  • सौर ऊर्जा
  • हाइड्रोपावर
  • बायोमास
  • जियोथर्मल
  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी IEA की स्थापना 1973-1974 के तेल संकट का सामना करने हेतु में तेल आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 1974 में की गई थी। 
  • वर्तमान में IEA के फोकस के चार मुख्य क्षेत्र हैं: विश्व में ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास, पर्यावरण जागरूकता और सहभागिता।

Q.2. भारत के साथ सैफ विमेन्स अंडर-19 चैंपियनशिप का संयुक्त विजेता किसे घोषित किया गया?
A.पाकिस्तान
B. बांग्लादेश
C.नेपाल
D.श्रीलंका

 

Ans – B

 

Q.3. हाल ही में RBI ने Repo Rate कितनी निर्धारित की है?
A.6.4%
B.6.5%
C.6.6%
D. 6.7%

 

Ans – B

  • Repo Rate मौद्रिक नीति समिति तय करती है।
  • ‘मौद्रिक नीति समिति’ (Monetary Policy Committee- MPC) – RBI की ‘मौद्रिक नीति समिति’ ‘भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934’ के तहत स्थापित एक संविधिक निकाय है। यह आर्थिक विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मुद्रा स्थिरता को बनाए रखने हेतु कार्य करती है।

मौद्रिक नीति के प्रमुख चार उद्देश्य :

  • व्यापार चक्र को स्थिर करने के लिए.
  • उचित मूल्य स्थिरता प्रदान करना।
  • तीव्र आर्थिक विकास प्रदान करना।
  • विनिमय दर स्थिरता.
  • आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति में छह सदस्य हैं, जिनमें से तीन RBI से हैं और तीन केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किये जाते हैं।

 

Q.4. हाल ही में केंद्र सरकार ने मोबाइल स्वास्थ्य पहल ‘किलकारी’ और मोबाइल अकादमी कहाँ प्रारंभ की है?
A.गुजरात
B. महारास्ट्र
C. उत्तरप्रदेश
D.A व B दोनों

 

Ans – D

  • हाल ही में, भारत सरकार ने सार्वजनिक
    स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात में
    एक मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ‘किलकारी‘ और मोबाइल अकादमी शुरू की है।
  • मोबाइल अकादमी -आशाओं के ज्ञान को विस्तारित और ताज़ा करने और उनके मोबाइल
    फोन के माध्यम से उनके संचार कौशल में सुधार करने के लिए एक निःशुल्क ऑडियो
    प्रशिक्षण पाठ्यक्रम है।
  • यह वर्तमान में 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।
  • ‘किलकारी’,  एक इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस/interactive voice response (IVR) आधारित मोबाइल स्वास्थ्य सेवा है।
  • यह गर्भावस्था के दूसरे तिमाही से लेकर बच्चे के एक वर्ष का होने तक सीधे
    परिवारों के मोबाइल फोन पर गर्भावस्था, प्रसव और बच्चे की देखभाल के बारे
    में मुफ्त, साप्ताहिक, समय-उपयुक्त 72 ऑडियो संदेश भेजता है।
  • ऑडियो संदेश डॉ. अनीता नामक एक काल्पनिक डॉक्टर चरित्र की आवाज़ के रूप में हैं ।
  • किलकारी कार्यक्रम मूल रूप से 2013 में बिहार में डिजाइन और लॉन्च किया गया
    था, 2014 में भारत सरकार द्वारा अपनाया गया और राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया
    गया।

 

Q.5. 7वां हिंद महासागर सम्मेलन का आयोजन कहाँ होगा?
A. भारत
B.रूस
C. श्रीलंका
D.ऑस्ट्रेलिया

 

Ans – D

  • ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 9-10 फरवरी को हिंद महासागर सम्मेलन के 7वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा।
  • आयोजन – यह भारतीय विदेश मंत्रालय के इंडिया फाउंडेशन द्वारा वार्षिक तौर पर आयोजित किया जाता है।
  • 7वें हिंद महासागर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।
  • 7वें हिंद महासागर सम्मेलन का विषय: “एक स्थिर और टिकाऊ हिंद महासागर की ओर
  • हिंद महासागर सम्मेलन के आयोजन की शुरुआत वर्ष 2016 में सिंगापुर से हुई ।
ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top