Climate Of Uttarakhand | उत्तराखंड की जलवायु – Uttarakhand Geography In Hindi

Climate Of Uttarakhand – किसी भी राज्य के भूगोलिक विषमताओं के बारे में जानने के लिएवहाँ की जलवायु के बारे में जानना जरुरी है इस पोस्ट में उत्तराखंड की जलवायु के बारे में जानते हैं।
यदि हमारे द्वारा दी गई इस जानकारी से आपको कुछ सीखने को मिलता है तो आप इस
पोस्ट को अपने दोस्तों तक watsapp, Facebook जैसे सोशल मीडिया के माध्यम
शेयर कर सकते हैं।

उत्तराखंड की जलवायु Climate Of Uttarakhand

किसी भी स्थान की जलवायु वहां की भौगोलिक स्थिति, भौगोलिक विस्तार(देशांतरीय व अक्षांशीय स्थिति),समुद्र तट से दूरी, समुद्र तल से ऊंचाई आदि कारकों पर निर्भर करती हैं
समुद्र तल से उत्तराखंड की ऊंचाई, वन घनत्व, पर्वत श्रेणियों की दिशाएं, हिमालयी क्षेत्र होने के कारण उत्तराखंड राज्य की जलवायु में विविधता देखने को मिलती है
Climate Of Uttarakhand | उत्तराखंड की जलवायु - Uttarakhand Geography In Hindi
 उत्तराखंड की जलवायु
उत्तराखंड का मौसम उष्ण कटिबंधीय हैं
 उत्तराखंड की जलवायु का अध्ययन तीन भागों में किया जाता है-

1.ग्रीष्म ऋतु
2.वर्षा ऋतु
3.शीत ऋतु

1.ग्रीष्म ऋतु- 
  • उत्तराखंड में ग्रीष्म ऋतु को रूड़ी या खरसाऊ कहा जाता है
  • ग्रीष्म ऋतु का प्रभाव मार्च से जून तक रहता है
  • सबसे अधिक गर्म महीना जून के होता है
  • मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा तापमान कम रहता है व हिमालय की चोटियां सदैव हिमाच्छादित रहती हैं
  • ग्रीष्म ऋतु में महान हिमालय क्षेत्र का तापमान सबसे कम रहता है
  • शिवालिक क्षेत्र का तापमान- 29.4 से 38 डिग्री सेंटीग्रेट रहता है
  • देहरादून का तापमान  – 30 से 35 डिग्री सेंटीग्रेट

2.वर्षा ऋतु – 
  • उत्तराखंड में वर्षा ऋतु को बसग्याल या चौमासा कहा जाता है
  • वर्षा ऋतु मध्य जून से अक्टूबर तक रहती है
  • उत्तराखंड वर्षा ऋतु में दो मानसून आते हैं-

1.दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
2.बंगाल की खाड़ी मानसून

  • राज्य में अधिकांश वर्षा बंगाल की खाड़ी वाले मानसून से होती है
  • राज्य में औसतन वार्षिक वर्षा- 150-200 Cm

उत्तराखंड की जलवायु – Uttarakhand Geography In Hindi

राज्य के प्रमुख क्षेत्रों में वार्षिक वर्षा का औसत-
1.वृहत हिमालयी क्षेत्र में व उत्तरी क्षेत्र में- 40-80 Cm
2.मध्य हिमालयी क्षेत्र- 80-120 Cm
3.दून/द्वार व मध्य हिमालय के दक्षिण में- 120-200 Cm
4.शिवालिक, भाबर व तराई क्षेत्र में- 200 Cm
उत्तराखंड में पूर्व से पश्चिम व दक्षिण से उत्तर को और बढ़ने पर वर्षा की मात्रा घटती जाती है
उत्तराखंड में सर्वाधिक वर्षा होती है- नरेंद्र नगर(318Cm)


3.शीत ऋतु –
  • शीत ऋतु को स्थानीय भाषा में स्युन्द व शितकला के नाम से भी जाना जाता है
  • शीत ऋतु राज्य में मध्य अक्टूबर से मध्य मार्च तक रहती है
  • राज्य का सबसे ठंडा माह जनवरी है
  • राज्य में सर्वाधिक शीतकालीन वर्षा- टिहरी, पौड़ी,अल्मोड़ा, देहरादून आदि जिलों में होती है
मुझे उम्मीद है कि Climate Of Uttarakhand | उत्तराखंड की जलवायु – Uttarakhand Geography In Hindi के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। उत्तराखंड के बारे में ऐसे ही Uttarakhand Gk In Hindi की आपको बहुत सी पोस्ट JardhariClasses.Com में देखने को मिल जयेगी जिन्हें आप पढ़ सकते हैं

दोस्तों यदि आपको हमारा कार्य पसंद आता है तो आप हमें Support कर सकते हैं। 

1 thought on “Climate Of Uttarakhand | उत्तराखंड की जलवायु – Uttarakhand Geography In Hindi”

  1. आपने जानकारी बहुत अच्छी दी है, लेकिन उत्तराखंड में शीत ऋतु को स्थानीय भाषा में हयूंद कहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top