Daily Current Affairs In Hindi | 6 August 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई-समन ऐप किसने शुभारंभ किया किया है?
A.द्रौपदी मुर्मू
B.नरेंद्र मोदी
C. अमित शाह
D. नितिन गडकरी

Ans – C

  • केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में तीन नए आपराधिक कानूनों के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए चार ऐप- ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई-समन (f e-Evidence, Nyay Setu, Nyay Shruti and e-Summons ) का शुभारंभ किया है ।
  • ई-साक्ष्य ऐप के मध्याम से  सभी गवाही, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी ई-साक्ष्य सर्वर पर सहेजी जाएगी और यह  वास्तविक समय के आधार पर सभी अदालतों के लिए उपलब्ध होगा।
  •  ई-समन ऐप से अदालतें, पुलिस स्टेशनों और संबंधित व्यक्ति, जिसे समन भेजा जाना है, को इलेक्ट्रॉनिक रूप से समन भेजेगी।
  • न्याय सेतु डैशबोर्ड पुलिस, चिकित्सा, फोरेंसिक, अभियोजन और जेल अधिकारियों को जोड़ेगा। यह पुलिस को वास्तविक समय के आधार पर जांच से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेगा।
  • न्याय श्रुति ऐप अदालत को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से गवाहों को सुनने में सक्षम बनाएगा।

Q.2. किस राज्य सरकार ने सभी फसलों की MSP पर खरीद की घोषणा की है?
A. तेलंगाना
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. ओडिशा

Ans -B

Q.3. 33वें पेरिस ओलंपिक पर डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट कहाँ जारी किया गया?
A.मुंबई
B. दिल्ली
C. लखनऊ
D.गांधीनगर

Ans – B

  • डाक विभाग ने 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक पेरिस, फ्रांस में आयोजित होने वाले 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक पर चार स्मारक टिकट जारी किए हैं।
  •  यह डाक टिकट 5 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जारी किया गया।
  • स्मारक डाक टिकट केंद्रीय संचार मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया और युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया।

Q.4. तिमोर लेस्ते की यात्रा करने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति?
A.द्रौपदी मुर्मू
B. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
C. राजेन्द्र प्रसाद
D.प्रणव मुखर्जी

Ans – A

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 से 10 अगस्त 2024 तक की अपने  फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की राजकीय यात्रा पर  5 अगस्त को नई दिल्ली से रवाना हुई हैं। पहली बार, कोई भारतीय राष्ट्रपति फिजी और तिमोर लेस्ते का दौरा करेंगे।

Q.5. पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले नोआ लाइल्स किस देश के धावक हैं?
A. चीन
B. सर्बिया
C. क्यूबा
D.संयुक्त राज्य अमेरिका

Ans – D

ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top