Daily Current Affairs In Hindi | 5 August 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. जुलाई 2024 में आयोजित रूसी नौसेना दिवस परेड समारोह में किस भारतीय नौसेना जहाज ने भाग लिया?
A. INS Tabar
B.INS विराट
C. INS सुनयना
D.INS शाल्की

Ans – A

  • यह दूसरी बार था जब आईएनएस /Indian Naval Ship (INS) ताबर रूसी नौसेना दिवस परेड में भाग ले रहा था।
  •  इसने पहली उसने 2021 में आयोजित 325 वां रूसी नौसेना दिवस परेड में भाग लिया था।

आईएनएस ताबर

  • भारतीय नौसेना का INS Tabar एक तलवार श्रेणी का  मल्टी रोल स्टील्थ फ्रिगेट है।
  • इसका निर्माण रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के बाल्टिक शिपयार्ड में किया गया था और इसे 2004 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
  • 30 समुद्री मील की अधिकतम गति वाला यह जहाज दुश्मन की सतह के जहाजों, पनडुब्बियों और हवाई लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है।
  • INS Tabar भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है जो पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में स्थित है।

Q.2. भारतीय नौसेना का कौनसा युद्धपोत दो दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचा है?
A.आईएनएस विक्रमादित्य
B.आईएनएस विराट
C.आईएनएस सुनयना
D.आईएनएस शाल्की


Ans – D

  • भारतीय नौसेना की पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ (INS Shalki) 2 अगस्त को दो दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंची है।
  •  आईएनएस शाल्की एक शिशुमार श्रेणी की डीजल-विद्युत पनडुब्बी  है।
  •  इसे 07 फरवरी, 1992 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

Q.3. 14वीं भारत-वियतनाम रक्षा नीति वार्ता कहाँ आयोजित की गई?
A.मुंबई
B. देहरादून
C. दिल्ली
D. पटना

Ans -C

  • भारत ने 1 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में 14वीं भारत-वियतनाम रक्षा नीति वार्ता की मेजबानी की।
  • यह वार्ता वियतनामी प्रधान मंत्री फाम मिन्ह चिन्ह की यात्रा के दौरान हुई, जो 30 जुलाई से 1 अगस्त 2024 तक भारत की आधिकारिक तीन दिवसीय यात्रा पर थे।

Q.4. मौसम के सटीक पूर्वानुमान के लिए किस राज्य में डॉप्लर मौसम रडार लगाया जाएगा?
A.उत्तराखंड
B. हिमांचल प्रदेश
C. जम्मूकश्मीर
D. गोआ

Ans – B

Q.5. भारतीय अंगदान दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
A.3 अगस्त
B.4 अगस्त
C.5 अगस्त
D.5 अगस्त

Ans – A

  • 3 अगस्त 2024 को पूरे देश में 14वां भारतीय अंग दान दिवस मनाया गया है।
  • देश में भारतीय अंग दान दिवस 2010 से मनाया जा रहा है। पहले भारतीय अंगदान दिवस हर साल 27 नवंबर को मनाया जाता था।
  • 2022 में राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन ने हर साल 3 अगस्त को भारतीय अंग दान दिवस मनाने का निर्णय लिया।
  • इस प्रकार 2023 से भारतीय अंगदान दिवस 3 अगस्त को मनाया जाता है।
  • 3 अगस्त को इसलिए चुना गया क्योंकि 3 अगस्त 1994 को भारत में पहला मृत दाता हृदय प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया था।
  • विश्व अंगदान दिवस -13 अगस्त

ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top