Daily Current Affairs In Hindi | 10 July 2024 Current Affairs Today 2024

 

Q.1. 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए भारतीय दल का शेफ-डी-मिशन किसे नियुक्त किया गया है?
A.पीवी सिंधु
B.मैरी कॉम
C.गगन नारंग
D.सानिया मिर्जा



Ans – C

  • भारतीय ओलंपिक संघ /Indian Olympic Association (IOA) ने 2012 लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग को 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए भारतीय टीम का शेफ-डी-मिशन नियुक्त किया है । वे मैरी कॉम की जगह लेंगे। 
  • बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल के साथ सह-ध्वजवाहक नियुक्त किया गया है।
  • शेफ डी मिशन का अर्थ है ‘मिशन का प्रमुख’
  • शेफ डी मिशन किसी भी अंतरराष्ट्रीय बहु-विषयक खेल आयोजन में भाग लेने वाले किसी भी राष्ट्रीय दल के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद है।
  •  शेफ डी मिशन ओलंपिक खेलों के दौरान पूरी टीम का प्रवक्ता होता है।
  • 33 वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जाएगा।
  • पेरिस 1900 और 1924 के बाद तीसरी बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेगा।

 

Q.2. हाल ही में फ्रांस के शेवेलियर डे ला लेगियन डी’ होनूर या नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
A.रोशिनी नादर
B.नरेंद्र मोदी
C. शशि थरूर
D.अजीम प्रेमजी



Ans – A

  • HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशिनी नादर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, शेवेलियर डे ला लेगियन डी’ होनूर या नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।
  • भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ ने 8 जुलाई 2024 को नई दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास में फ्रांसीसी राष्ट्रपति की ओर से रोशिनी नादर को यह पुरस्कार प्रदान किया।
  • रोशिनी नादर को व्यापार जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान, फ्रांस और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उनके निरंतर प्रयास तथा सामाजिक और पर्यावरणीय कारणों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

 

Q.3. टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड ने हाल ही में किस राज्य में घर घर सोलरपहल शुरू की है?
A. बिहार
B.मध्य प्रदेश
C.उत्तर प्रदेश
D.राजस्थान



Ans – C

 

Q.4. जून माह के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार किसने जीता?
A.रोहित शर्मा
B.जसप्रीत बुमराह
C. हार्दिक पांड्या
D.अर्शदीप सिंह


Ans – B

  • टी20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह को जून महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  • महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को महिला आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

 

Q.5. एशियाई स्क्वैश डबल्स चैम्पियनशिप 2024 कहाँ आयोजित की गई?
A. मेदान, इंडोनेशिया
B.नई दिल्ली, भारत
C.जोहोर, मलेशिया
D. कोलकाता, भारत



Ans – C

  • भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों ने मलेशिया के जोहोर में 2024 एशियाई स्क्वैश डबल्स चैंपियनशिप में दो खिताब जीते।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top