Daily Current Affairs In Hindi | 8 August 2024 Current Affairs Today 2024

Q.1. डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस क्षेत्र से संबंधित थीं?
A. गायिका
B.नर्तकि
B. पत्रकारिता
D. वकालत



Ans – B

  • महान भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति का 3 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में निधन हो गया।
  •  उन्हें भारत की अग्रणी शास्त्रीय नर्तकियों में से एक माना जाता है।
  • उन्हें 2001 में भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – पद्म भूषण मिला।
  • उन्हें 1968 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – पद्मश्री मिला।
  • उन्हें 1997 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला।
  • आंध्र प्रदेश के तिरूपति में तिरुमला तिरूपति देवस्थानम मंदिर ने उन्हें अस्थाना नर्तकी (निवासी नर्तकी) की उपाधि से सम्मानित किया ।
  • वह तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर द्वारा सम्मानित होने वाली दूसरी व्यक्ति हैं, उनसे पहले यह सम्मान प्रसिद्ध कर्नाटक गायिका M.S. Subbulakshmi को मिला था।
  • डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति की आत्मकथा, ए पैशन फॉर डांस (A Passion for Dance), 1995 में प्रकाशित हुई थी। इसे रेणुका खांडेकर ने लिखा था।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, भारत के नौ शास्त्रीय नृत्य हैं।

  1. भरतनाट्यम – उत्पत्ति तमिलनाडु
  2. मणिपुरी  – मणिपुर में मूल
  3. कथक – उत्पत्ति उत्तर भारत में, (उत्तर प्रदेश, राजस्थान),
  4. ओडिसी – उड़ीसा में उत्पत्ति
  5. कथकली या ‘कहानी नाटक’ – केरल में उत्पन्न
  6. मोहिनीअट्टम -उत्पत्ति केरल में
  7. कुचिपुड़ी -आंध्र प्रदेश में मूल
  8. सत्त्रिया -असम में उत्पत्ति,
  9. छऊ – पूर्वी भारत के आदिवासी क्षेत्र – उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में उत्पन्न

Q.2. हाल ही में KHIR -सिटी लॉन्च करने की घोषणा किसने की है?
A. तमिलनाडु
B. कर्नाटक
C. मध्यप्रदेश
D. केरल



Ans – B

  • KHIR- Knowledge, Healthcare, Innovation, and Research.

Q.3. किस भारतीय पहलवान को अधिक वजन होने के कारण 2024 पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया?
A.केडी जाधव
B.विनेश फोगट
C.साक्षी मालिक
D. प्रिया दत्त



Ans – B

  • महिला पहलवान विनेश फोगट को 2024 पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उन्हें 7 अगस्त 2024 को महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भाग लेना था। फोगट को उनके वर्ग में अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।
  • अयोग्य ठहराए जाने से पहले विनेश ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थीं। उनसे पहले साक्षी मलिक एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं जिन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में पदक-कांस्य पदक जीता था।

Q.4. केंद्र सरकार ने किस राज्य के आदिचुंचनगिरी को मोर अभयारण्य घोषित किया है?
A.तमिलनाडु
B. आंध्र प्रदेश
C. तेलंगाना  
D. कर्नाटक 



Ans -D

  •  केन्द्र सरकार ने कर्नाटक के आदिचुंचनगिरी और केरल के चूलान्‍नूर को मोर अभयारण्य घोषित किया है।

Q.5. हाल ही में चर्चा में रही ‘नंदिनी सहकार योजना’ किसके द्वारा शुरू की गई?
A.NAFED
B.NCDC
C.FSSAI
D.Uttar Pradesh Government



Ans – B

  • राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम /National Cooperative Development Corporation (NCDC) द्वारा शुरू की गई नंदिनी सहकार योजना वित्तीय सहायता, परियोजना निर्माण, सहायता और क्षमता विकास की एक महिला-केंद्रित योजना है।
  •  इसका उद्देश्य एनसीडीसी के दायरे में आने वाली महिला सहकारी समितियों को व्यवसाय मॉडल आधारित गतिविधियाँ शुरू करने में सहायता करना है।

ऊपर दिए गए 5 प्रश्न हमारे द्वारा Daily Current Affairs का कुछ अंश है, सम्पूर्ण Current Affairs आपको Application में मिल जाएंगे . Download Now
App 2 – Current Affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top